Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चरस और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

February 21, 2023

चरस और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

जम्मू: पुलिस ने कुलगाम और बारामूला जिलों में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर नशीले पदार्थ बरामद किए। कुलगाम जिले में पुलिस में बोगुंड क्रासिंग पर नाका लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 700 ग्राम चरस बरामद की गई। तस्कर की पहचान शाकिर गुलजार भट निवासी चेनिगम, कुलगाम के रूप में हुई।

बारामुला पुलिस ने गुरु द्वारा छठी पातशाही क्रासिंग पर नाका लगाकर एक वाहन को रोककर तलाशी ली तो चालक के कब्जे से 22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। तस्कर की पहचान मोजिम मंजूर निवासी खडनियार बारामूला के रूप में हुई। उधर, चंदूसा पुलिस थाने की टीम ने आमिर हुसैन निवासी तंगवारी चंदूसा को गिरफ्तार कर 25 ग्राम चरस बरामद की। तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें