Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वृद्ध महिलाएं भी अपनी पेंशन की मामूली राशि के लिए भटक रही दर-दर: Chaudhary Lal Singh

February 21, 2023

वृद्ध महिलाएं भी अपनी पेंशन की मामूली राशि के लिए भटक रही दर-दर: Chaudhary Lal Singh

हीरानगर: डीएसएसपी के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी लाल सिंह ने तहसील हीरानगर के गांव गिलवांड में विशाल सभा को संबोधित करते हुए अपने नासमझ फैसलों के लिए वर्तमान शासन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्ग्यभापूर्ण है कि वृद्ध महिलाएं भी अपनी पैंशन की मामूली राशि के लिए दर-दर भटक रही हैं। उन्हें इस तरह के संकट में डाल दिया गया है कि उनमें से अधिकांश उन पर थोपे गए। अतार्किक औपचारिकताओं के कारण पैंशन का भुगतान न करने के कारण अवसाद में चले गए हैं। सरकार बहुत ही राजशाही तरीके से व्यवहार कर रही है जिसे हर फैसले में देखा जा सकता है चाहे भूमि कानून हो या आम जनता की आज की जरूरत हो।

वहीं पूर्व विधायक कांता अंदोत्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि यही समय है की हम सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ एक साथ खड़े हो। अध्यक्ष नगर परिषद राजिंद्र सिंह बबी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों से डीएसएसपी के अभियान में शामिल होने की अपील की। आज का जन संपर्क अभियान सांझी मोड़ से शुरू हुआ और खू ब्लासा, मन्यारी और देवो चक से होते हुए अंत में जियालवंड पर जाकर समाप्त हुआ। इस मौके पर बीएल कांडले, नरिंद्र शर्मा और एडवोकेट तरलोक नाथ, प्रोफै सर एचआर शर्मा, दीपक जसरोटिया, जतिंद्र पप्पू, बलबीर सिंह आजाद, करण सिंह मखानी, दिव्यांश वर्मा तथा अन्य लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें