Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवक National Highway पर बाइक पर दिखा रहा था स्टंट, Police ने किया गिरफ्तार

February 21, 2023

युवक National Highway पर बाइक पर दिखा रहा था स्टंट, Police ने किया गिरफ्तार

बागपतः यूपी के बागपत जिले में युवक को मोटरसाइकिल से स्टंट करना भारी पड़ गया, सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही मोटरसाइकल को भी पुलिस ने सीज कर लिया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, थाना रमाला पुलिस ने मोटरसाइकिल पर स्टंट करते हुए फोटो, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है, वीडियो मशहूर होने के लिए रोकॉर्ड किया गया और वायरल किया गया। वीडियो में प्रयोग होने वाली मोटरसाइकलों को भी पुलिस ने सीज कर लिया है।

आरोपियो की पहचान हरीश पुत्र विनोद के रूप में हुई गई। वीडियो 19 फरवरी को रिकॉर्ड किया गया था। कुछ ही देर के वीडियो में एक युवक बाइक को आगे से खड़ी करके बाइक चलाता नजर आ रहा है। वाहन चलाते समय मोटरसाइकिल में मौजूद उपरोक्त अभियुक्त के विरूद्ध धारा 151 सीआरपीसी के अंतर्गत निरोधात्क कार्रवाई करते हुए चालान माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें