Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kyiv जाने के लिए Joe Biden ने किया 10 घंटे ट्रेन का सफर, सभी के Phone पर लगा दिया प्रतिबंध

February 21, 2023

Kyiv जाने के लिए Joe Biden ने किया 10 घंटे ट्रेन का सफर, सभी के Phone पर लगा दिया प्रतिबंध

कीव/वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की कीव की सीक्रेट यात्रा से जुड़े कई खुलासे सामने आए हैं। राष्ट्रपति बाइडेन ने वारसॉ से यूक्रेन की राजधानी कीव जाने के लिए ट्रेन में 10 घंटे बिताए। इस दौरान सभी के फोन पर प्रतिबंध लगा दिया गया। एक मीडिया रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने सोमवार को जाे बाइडेन की कीव यात्रा को अभूतपूर्व करार दिया है। बाइडेन दो दिवसीय यात्रा के लिए सोमवार शाम को अमेरिका से वारसॉ के लिए उड़ान भरने वाले थे। रिपोर्ट में कहा गया है, हालांकि, उनके यात्रा कार्यक्रम में दो लंबे गैप थे। रिपाेर्ट के अनुसार, दैनिक व्हाइट हाउस प्रेस ब्रीफिंग में पत्रकारों ने नियमित रूप से पूछताछ की, कि क्या बाइडेन कीव की यात्रा करेंगे? इसका उत्तर ना में दिया गया।

महीनों की योजना के बाद 17 फरवरी को ओवल ऑफिस की बैठक के दौरान यूक्रेन की राजधानी का दौरा करने का अंतिम निर्णय लिया गया। रविवार को व्हाइट हाउस के आधिकारिक कार्यक्रम में राष्ट्रपति को सोमवार शाम 7 बजे वारसॉ के लिए उड़ान भरते हुए दिखाया गया। वास्तव में, एयर फोर्स वन ने रविवार सुबह 4.15 बजे उड़ान भरी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्लेन में राष्ट्रपति के करीबी सहयोगियों, एक मेडिकल टीम और सुरक्षा अधिकारियों की एक छोटी टीम थी।

रिपोर्ट में कहा गया कि केवल दो पत्रकारों को बाइडेन के साथ यात्रा करने की अनुमति दी गई और उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी, उनके मोबाइल फोन उनसे ले लिए गए थे और राष्ट्रपति के कीव पहुंचने तक उन्हें यात्र की रिपोर्ट करने की अनुमति नहीं थी। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन के अनुसार, रूस को बाइडेन के आने से कुछ घंटे पहले ही यात्रा के बारे में सूचित किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि बाइडेन ने कीव जाने के लिए ट्रेन में 10 घंटे बिताए। राष्ट्रपति के साथ सलाहकारों और सीकेट्र सर्विस की उनकी छोटी टीम थी।

राजधानी शहर में अपने आगमन पर, अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की, एक साल बाद, कीव खड़ा है, यूक्रेन खड़ा है। लोकतंत्र खड़ा है।बाइडेन से पहले, विश्व के कई अन्य नेताओं ने भी युद्धग्रस्त देश का दौरा किया था। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने पहली बार मार्च 2022 में कीव जाना शुरू किया, जब पोलैंड, स्लोवेनिया और चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री ट्रेन से पहुंचे। तत्कालीन-ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 9 अप्रैल को दौरा किया, उसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और तत्कालीन-इतालवी प्रधान मंत्री मारियो ड्रैगी ने दौरा किया था।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने 25 अप्रैल को जेलेंस्की से मिलने के लिए कीव का दौरा किया, उस समय शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने यात्रा की हैं। फस्र्ट लेडी जिल बाइडेन ने पिछले साल मदर्स डे पर यूक्रेन के सुदूर दक्षिण-पश्चिमी कोने के एक छोटे से शहर का औचक दौरा किया, इस दौरान वह अपने यूक्रेनी समकक्ष ओलेना जेलेंस्का से मिलीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें