Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

21 फरवरी: आज हुआ था सहस्त्राब्दी के पहले कुंभ का समापन

February 21, 2023

21 फरवरी: आज हुआ था सहस्त्राब्दी के पहले कुंभ का समापन

हमारे देश में धर्म और आस्थाओं का एक खास स्थान है। कुंभ का आयोजन भी आस्था का ऐसा ही विशालतम रूप है। हर 12 वर्ष बाद आने वाला महाकुंभ विश्व के सबसे बड़े मानव समागम के रूप में इतिहास की किताबों में दर्ज है। भारत के कुंभ मेले को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने दुनिया की सबसे बड़ी शांतिपूर्ण मानव सभा के रूप में मान्यता दी है। 2001 में इस सदी के पहले महाकुंभ का आयोजन किया गया था और 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन इस कुंभ का समापन हुआ। देश-दुनिया के इतिहास में 21 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1948 : स्वतंत्र भारत के संविधान का मसौदा राष्ट्रपति को पेश किया गया।1965 : विवादित राष्ट्रवादी अश्वेत नेता मालकॉम एक्स की अमेरिका में हत्या कर दी गई। न्यूयार्क में उन्हें उनके 400 समर्थकों के सामने गोली मार दी गई। हत्या के पीछे नेशन आॅफ इस्लाम नाम के एक संगठन का हाथ होने का संदेह।
1972 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड पी निक्सन ने चीन की यात्रा कर दोनो देशों के बीच पिछले 21 साल के दुराव को समाप्त किया।
1999 : यूनेस्को ने 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया।
1999 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच लाहौर घोषणा पर समझौता।
2001 : सहस्त्राब्दी के पहले महाकुंभ का समापन।
2004 : देश की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने डब्ल्यू टी ए खिताब जीतकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।
2008 : पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता आसिफ़ अली जरदारी ने मुस्लिम लीग (एन) के नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ से हाथ मिलाया।
2013 : हैदराबाद में एक के बाद एक बम धमाकों में 17 लोगों की मौत, सौ से ज्यादा लोग घायल।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें