Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

China में चालक रहित वाहन

February 21, 2023

China में चालक रहित वाहन

साल 2022 के अंत में, चीन में पेइचिंग आर्थिक और तकनीकी विकास क्षेत्र को एक सीमित क्षेत्र में कार में सुरक्षा कर्मियों के बिना स्वायत्त ड्राइविंग के वाणिज्यिक संचालन और परीक्षण करने के लिए अनुमोदित किया गया, और एआई “ड्राइवर” द्वारा संचालित मानव रहित वाहन सड़क पर चलने लगे। वर्तमान में चीन में पेइचिंग, छोंगछिंग और वुहान तीनों शहरों को प्रासंगिक वास्तविक संचालन परीक्षण करने के लिए मंजूरी दी गई है। इनके अलावा, शांगहाई, क्वोंगचो, शनचन आदि 10 से अधिक शहरों ने कार में सुरक्षा कर्मियों के साथ स्वायत्त ड्राइविंग की वाणिज्यिक यात्रा सेवा शुरू की। स्व-ड्राइविंग वाहन नागरिकों के लिए यात्रा सेवाएं प्रदान कर सकते हैं, लोग मोबाइल ऐप के माध्यम से वाहनों को बुला सकते हैं।

मार्च 2022 तक, चीन ने 5 हज़ार किलोमीटर से अधिक परीक्षण सड़कें स्थापित की हैं, और 1 करोड़ किलोमीटर से अधिक सुरक्षा परीक्षण किए हैं, जिससे 3500 किलोमीटर से अधिक स्मार्ट सड़क नवीकरण और उन्नयन हुआ है। प्रौद्योगिकी और उत्पादों के मामले में चीन की स्वायत्त ड्राइविंग दुनिया के अग्रणी स्तर पर पहुंच गई है।

वर्तमान में, चीन में कई कंपनियां संबंधित मानव रहित ड्राइविंग तकनीक पर अनुसंधान और विकास कर रही हैं। पाईतु (Baidu), चीन में सबसे वास्तविक ऑपरेटिंग माइलेज वाली कंपनी है, जिसने 2013 से अनुसंधान और विकास शुरू किया है, और इसकी अपोलो एल4 स्वायत्त ड्राइविंग (अत्यधिक मानव रहित ड्राइविंग) ऑपरेटिंग टेस्ट माइलेज 4.5 करोड़ किलोमीटर से अधिक जमा हो गई है। विश्व प्रसिद्ध शोध संस्थान गाइडहाउस ने पाईतु अपोलो को लगातार दो वर्षों के लिए वैश्विक स्वायत्त ड्राइविंग क्षेत्र में चार “नेताओं” में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें