Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

America के मेटल मैन्युफैरिंग प्लांट में हुआ विस्फोट, 1 की मौत, 13 घायल

February 21, 2023

America के मेटल मैन्युफैरिंग प्लांट में हुआ विस्फोट, 1 की मौत, 13 घायल

वाशिंगटनः अमेरिकी राज्य ओहायो में एक मेटल निर्माण संयंत्र में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अग्निशमन अधिकारियों ने पहले कहा था कि 13 लोगों को अस्पताल ले जाया गया और एक अन्य व्यक्ति का इलाज बेडफोर्ड स्थित आई. शुमान एंड कंपनी में विस्फोट के बाद किया गया था, जो कॉपर मिश्र धातुओं का उत्पादन करती है।

सोमवार की रात कुयाहोगा काउंटी मेडिकल एक्जामिनर कार्यालय ने स्थानीय मीडिया से पुष्टि की है कि एक व्यक्ति की मौत हुई है। दमकलकर्मियों ने कहा कि विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। आई. शुमैन एंड कंपनी ने एक बयान में कहा, कि ‘अज्ञात मूल के’ विस्फोट के परिणामस्वरूप ‘कर्मचारियों को चोटें आईं और फैसिलिटी को काफी नुकसान पहुंचा है।’ घटना के बाद कई समुदायों ने गंध फैलने की सूचना दी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें