Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

MCD चुनाव: दिल्ली वासियों को आज मिलेगा नया मेयर

February 22, 2023

MCD चुनाव: दिल्ली वासियों को आज मिलेगा नया मेयर

नई दिल्ली : दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित एमसीडी सदन में आज एमसीडी मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव है। एमसीडी सदन की पिछली तीन बैठकों में एल्डरमैन के वोटिंग राइट्स को लेकर हुए हंगामे के चलते चुनाव नहीं हो पाया था।

गौरतलब है कि अब तक आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच चल रही खींचतान की वजह से तीन बार बुलाई गई एमसीडी सदन की बैठक स्थगित हो चुकी है। इसके बाद आप की मेयर कैंडिडेट शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट से चुनाव कराने की गुहार लगाई थी। उन्होंने एल्डरमैन के वोटिंग के अधिकार को भी चुनौती दी थी। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया था कि एल्डरमैन को वोटिंग का अधिकार नहीं है, इसलिए वो मेयर चुनाव की प्रक्रिया से दूर रहेंगे। आज एमसीडी मेयर, डिप्टी मेयर स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव है।

आपको बता दें कि दिल्ली में नगर निगम का चुनाव 4 दिसंबर को हुआ था और 7 दिसंबर को परिणाम आए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी को 250 में से सबसे ज्यादा 134 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद भी तकरीबन 2 महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी मेयर नहीं चुना जा सका है। एमसीडी सदन में तीन हुई बैठकों में आप और बीजेपी के पार्षदों के बीच हंगामा हो जाने की वजह से अभी तक दिल्ली को नया मेयर नहीं मिल पाया है। आज दिल्ली को नया मेयर मिल जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें