Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttar Pradesh के हर तबके के हितों की पूर्ति करने वाला होगा बजट : CM Yogi

February 22, 2023

Uttar Pradesh के हर तबके के हितों की पूर्ति करने वाला होगा बजट : CM Yogi

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बुधवार को विधानसभा में बजट पेश किए जाने से पहले दावा किया कि यह बजट राज्य के सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में नए स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा। मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, कि आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में आज प्रस्तुत होने जा रहा ‘नए उत्तर प्रदेश’ का बजट राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में नए स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि नि संदेह, यह बजट आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजन (नजरिये) के अनुरूप प्रदेश के गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर तबके के हितों की पूर्ति करने वाला होगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट आज पेश करेगी। वित्तीय वर्ष 2023-24 के इस बजट के प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें