Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Global Consulting Firm McKinsey 2,000 कर्मचारियों को निकालेगा

February 22, 2023

Global Consulting Firm McKinsey 2,000 कर्मचारियों को निकालेगा

सैन फ्रांसिस्को: ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म मैकिन्सी कथित तौर पर सबसे बड़ी छंटनी करने की योजना बना रही है। कंपनी लगभग 2,000 नौकरियों को कम करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, नौकरी में कटौती से ऐसे कर्मचारियों पर ज्यादा प्रभाव पड़ेगा जिनका क्लाएंट से सीधा संपर्क नहीं है। छंटनी कथित तौर पर ‘प्रोजेक्ट मैगनोलिया’ का हिस्सा है। कंपनी के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया, ‘‘हम एक दशक से अधिक समय में पहली बार हमारी गैर-ग्राहक-सेवा वाली टीमों के संचालन के तरीके को फिर से डिजाइन कर रहे हैं, ताकि ये टीमें प्रभावी रूप से समर्थन और विस्तार कर सकें।’’

पिछले हफ्ते, रिपोर्टें सामने आई थीं कि वैश्विक परामर्श फर्म केपीएमजी अपने 2 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर रही है, जो अमेरिका में लगभग 700 कर्मचारियों को प्रभावित करेगा, इसकी वजह ‘परामर्श व्यवसाय में तेज मंदी’ है। द फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, केपीएमजी वैश्विक व्यापक आर्थिक स्थितियों के बीच नौकरियों को कम करने वाली चार बड़ी अकाउंटेंसी फर्मों (ईवाई, डेलॉइट और पीडब्ल्यूसी) में से पहली बन गई। रिपोर्ट के मुताबिक, केपीएमजी विलय और अधिग्रहण गतिविधि में गिरावट से भी जूझ रही है, जिससे उसके एडवाइजरी कारोबार पर असर पड़ा है। पिछले महीने वैश्विक निवेश फर्म गोल्डमैन सैक्स ने 3,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था।

ये भी पढ़ें: वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने में तेजी, चांदी 2.60 लाख रुपये के पार पहुंची

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें