Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

PUNGRAIN गोदाम घोटाला: CVC के बाद अमृतसर के DC ने शुरू की जांच, IAS अधिकारी ने किया गोदामों का दौरा

February 22, 2023

PUNGRAIN गोदाम घोटाला: CVC के बाद अमृतसर के DC ने शुरू की जांच, IAS अधिकारी ने किया गोदामों का दौरा

अमृतसर : पनग्रेन के गोदाम में कथित गेहूं घोटाले का एक वीडियो वायरल होने के बाद कल सीवीसी केंद्रीय विजिलेंस कमेटी ने गोदामों का दौरा कर जांच की और आज जिला प्रशासन ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है। इसी के तहत आज एसडीएम अमृतसर के आईएएस हरप्रीत सिंह ने गोदामों का दौरा किया और जांच शुरू करने के लिए उचित कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसके अलावा जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अमन सिंह संधू भी मौके पर पहुंचे और उनसे रिकॉर्ड की जानकारी ली। आईएएस अधिकारी हरप्रीत सिंह ने कहा कि डीसी अमृतसर के आदेश पर उन्होंने जांच शुरू कर दी है और इसमें वे मौके का निरीक्षण करने आए हैं और अब उन्होंने संबंधित एएफएसओ और दो बांड इंस्पेक्टरों को तलब किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें