Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में 37 हजार से अधिक लोगों की रोकी गई पेंशन

February 22, 2023

हरियाणा में 37 हजार से अधिक लोगों की रोकी गई पेंशन

चंडीगढ़: हरियाणा में करीब 37 हजार से अधिक लोगों की अलगअलग तरह की पेंशन रोकी गई है। यह जानकारी हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधायक आफताब अहमद के सवाल पर सदन के पटल पर पेश की। आफताब अहमद ने सवाल किया कि राज्य में परिवार पहचान पत्र के कारण वर्ष 2022 और 2023 में बंद की गई पेंशन (बुढ़ापा, अपंग, विधवा व अन्य) की जिलावार संख्या कितनी है। वहीं उन्होंने यह भी पूछा कि सरकार ने कोई नया सर्वेखण करवाया है। पीपीपी के आधार पर केवल उक्त पेंशन बंद की गई और उसका ब्यौरा क्या है।

मुख्यमंत्री की तरफ से जो जानकारी दी गई, उसके मुताबिक लाभार्थियों द्वारा स्वयं पीपीपी डाटाबेस में उपलब्ध करवाई गई जानकारी के आधार पर वर्ष 2022 और 2023 (18 फरवरी 2023 तक) में 104655 लोगों की पेंशन रोकी गई थी। इनमें से 67614 लोगों की पेंशन नागरिक संसाधन सूचना विभाग क्रिड हरियाणा द्वारा पुन सत्यापन के बाद बहाल कर दी गई है। यदि कोई रोकी गई पेंशन नागरिक संसाधन सूचना विभाग क्रिड हरियाणा द्वारा पुन सत्यापन के बाद योग्य पाई जाती है तो उसे पुन बहाल कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें