Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरसों पहले चीका में बसी बस्तियों को वैध करने के मामले में सरकार करेगी अध्ययन

February 22, 2023

बरसों पहले चीका में बसी बस्तियों को वैध करने के मामले में सरकार करेगी अध्ययन

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक ईश्वर सिंह ने चीका की कुछ बस्तियों को वैध करने की मांग करते हुए कहा कि यह बस्तियां काफी पहले बस गई थी। जिसे अब सरकार ने अवैध बताया है। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि नगर पालिका चीका में ईश्वर नगर, वार्ड नं. 02 का टील्ला प्लाट, वार्ड नं. 10 का अंबेडकर नगर, वार्ड नं. 08 व 09 की संजय कॉलोनी, वार्ड नं. 01 की बेगा बस्ती, वार्ड नं. 06 की धानक बस्ती ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करके विकसित की गई कॉलोनियां है।

ये कॉलोनियां वर्ष 1982 में नगर पालिका चीका के गठन से पहले ही स्थापित की गई थी। उन्होंने कहा कि गुहला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चीका नगर निकाय में स्थापित कॉलोनियां वर्तमान में जिस भूमि पर है, वह नगर पालिका चीका की भूमि है। राज्य में नगर पालिका की भूमि पर अतिक्र मण करके बसे लोगों को मालिकाना हक देने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। जिसके बाद ईश्वर सिंह ने सदन में सरकार द्वारा वर्ष 2014 में जारी एक पत्र पढ़ा, जिसमें इस तरह की कॉलोनियों को पक्का करने की बात कही गई है। जिस पर सरकार ने इस मामले में अध्ययन करवाने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें