Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में युवक की ताबड़तोड़ फायरिंग कर की हत्या, तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

February 22, 2023

गुरुग्राम में युवक की ताबड़तोड़ फायरिंग कर की हत्या, तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

गुरुग्राम के सेक्टर 37 से सटे सरस्वती एनक्लेव में 35 वर्षीय युवक की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या का मामला सामने आया है। वारदात को बाइक सवार तीन अज्ञात युवको ने बड़े इत्मीनान से अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। मृतक की बहन की माने तो उसका भाई राहुल सोलंकी टैक्सी चला घर लौटा था साथ के प्लाट में उसने गाड़ी पार्क की और जैसे ही घर की तरफ आया वैसे ही तीन अज्ञात युवक राहुल पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने में लगे थे। राहुल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ राहुल की मौत हो गयी।

मृतक 2012 में हत्या के मामले में काट चुका है सज़ा फिलहाल 2015 से सरस्वती एनकेलव में परिवार के साथ रह रहा था और टैक्सी चलाता था”। वही इस मामले में मृतक की बहन की माने तो उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा था और 2015 से वह अपने पति से अलग रह रही थी। मृतक की बहन की माने तो आज ही उसके पति का फोन आया और उसने राजीनामा करने का दबाव भी बनाया और न करने की एवज में देख लेने की चेतावनी दी थी,और पौने 10 बजे उसके भाई की हत्या कर दी गयी।
बाइट-:मृतक की बहन

वही मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने मृतक के शव को कब्ज़े में ले परिजनों की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें