Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंत्री बनने के बाद पहली बार रामपुर बुशहर पहुंचे Vikramaditya Singh, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

February 22, 2023

मंत्री बनने के बाद पहली बार रामपुर बुशहर पहुंचे Vikramaditya Singh, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : लोक निर्माण विभाग व युवा खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र रामपुर बुशहर पहुंचे हैं। इस दौरान रामपुर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भैरा खड्ड के पास पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं इस दौरान रामपुर प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं विभिन्न स्थानों पर उनके स्वागत के लिए लोग खड़े रहे और अपनी विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत करवाया। इस दौरान वे सराहन के लिए रवाना हुए, जहां पर माता भीमांकाली के दर्शन करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। उसी के उपरांत 23 फरवरी को रामपुर में पहुंचेंगे जहां पर वह राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज करेंगे।

जानकारी देते हुए विधायक नंदलाल रामपुर बुशहर ने बताया कि मंत्री बनने के बाद वे पहली बार रामपुर बुशहर पहुंचे हैं, जहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि रामपुर बुशहर में विकास कार्य पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह द्वारा किए गए हैं। उन्हें अब विक्रमादित्य सिंह के प्रयासों से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विक्रमादित्य सिंह रामपुर के विकास के लिए वचनबद्ध है और यहां का सर्वांगीण विकास उनके द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टिक्कर खमाडी सड़क का कार्य भी चरणबद्ध तरीके से जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा, जिसकी लोग काफी लंबे समय से मांग कर रहे थे। अब यह उनकी मांग पूरी हो चुकी है और इस कार्य काे जल्द शुरू किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें