Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

काजीगुंड को छोड़कर कश्मीर घाटी के ज्यादातर स्थानों पर रात का तापमान शून्य से नीचे दज

February 23, 2023

काजीगुंड को छोड़कर कश्मीर घाटी के ज्यादातर स्थानों पर रात का तापमान शून्य से नीचे दज

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम के पूर्वानुमान के बीच बुधवार को काजीगुंड को छोड़कर घाटी के ज्यादातर स्थानों पर रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर जम्मू में भी रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को भी जम्मू संभाग में बादलों का जमावड़ा बना रहा और दोपहर बाद तेज धूप निकल आई, जिससे गर्म कपड़े पहने हुए लोगों के पसीने छूटने शुरू हो गए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में अधिकांश स्थानों पर मुख्य रूप से मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।

उन्होंने कहा कि 23-25 फरवरी को अधिकांश स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को मौसम में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है। 27-28 फरवरी को मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में शून्य से नीचे 0.2 डिग्री सैल्सियस, पहलगाम में शून्य से नीचे 3.7 डिग्री सैल्सियस, कुपवाड़ा शहर में 0.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

इसी बीच जम्मू में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सैल्सियस (सामान्य से 3.4 डिग्री सैल्सियस अधिक), बटोत में 5.0 डिग्री सैल्सियस (सामान्य से 1.5 डिग्री सैल्सियस अधिक), कटड़ा में 1.2 डिग्री सैल्सियस (सामान्य से 7.3 डिग्री सैल्सियस कम) और भद्रवाह में 2.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें