Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में Sensex 279 अंक टूटा, Nifty में 60 अंक की गिरावट

February 23, 2023

शुरुआती कारोबार में Sensex 279 अंक टूटा, Nifty में 60 अंक की गिरावट

मुंबई: अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट आई। विदेशी पूंजी की निकासी और अमेरिकी बाजार में मिलेजुले रूख से भी निवेशकों का धारणा प्रभावित हुई।इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 92.7 अंक गिरकर 59,652.28 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 34.5 अंक टूटकर 17,519.80 पर था।

इसके बाद दोनों ही सूचकांकों में और गिरावट आई और सेंसेक्स 279.27 अंक गिरकर 59,465.71 अंक पर आ गया जबकि निफ्टी 60.80 अंक टूटकर 17,493.50 अंक पर था। सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक मंहिद्रा बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयर थे। दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेस, टेक मंहिद्रा, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और सन फार्मा में तेजी रही।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया, हांगकांग और चीन लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिलजुले रूख के साथ बंद हुए थे। इससे पहले बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 927.74 अंक यानी 1.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,744.98 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 272.40 अंक यानी 1.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ चार महीने के निचले स्तर 17,554.30 अंक पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत चढक़र 80.96 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri News: 12वीं पास युवाओं के लिए निकली बड़ी वैकेंसी, 24 जून से पहले कर लें अप्लाई

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें