Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Google अब मैसेज ऐप पर RCS के रूप में कॉलिंग ‘Chat’ शुरू करेगा

February 23, 2023

Google अब मैसेज ऐप पर RCS के रूप में कॉलिंग ‘Chat’ शुरू करेगा

सैन फ्रांसिस्को: गूगल ने आरसीएस संचार प्रोटोकॉल का प्रचार करने और इसे मुख्यधारा बनाने के लिए पिछले साल ‘गेट द मैसेज’ अभियान शुरू किया था। इसने इस दिशा में एक और कदम उठाते हुए अब अपने मैसेज ऐप ‘चैट’ में आरसीएस (रिच कम्युनिकेशंस सर्विसेज) को जोड़ा है। सैममोबाइल के अनुसार, गूगल मैसेज बीटा प्रोग्राम में नामांकित उपयोगकर्ता आरसीएस चैट के संबंध में वि•िान्न स्थानों पर उपयोग की जाने वाली विभिन्न शब्दावली देख रहे हैं। आरसीएस-सक्षम वातार्लापों के निचले भाग में स्थित इनपुट फील्ड, जो पहले ‘चैट मैसेज’ कहलाता था, अब इसे ‘आरसीएस मैसेज’ कहा जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बदलाव को इन-ऐप सेटिंग के टॉप एंट्री में भी देखा जा सकता है।

जब उपयोगकर्ता सेटिंग खोलते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त परिवर्तन दिखाई देता है। उदाहरण के लिए, वह सब कुछ जो पहले चैट के रूप में दिखाई देता था, अब गूगल मैसेज ऐप में आरसीएस चैट या केवल आरसीएस के रूप में दिखाई देता है। उपयोगकर्ताओं के लिए ‘चैट सुविधाएं सक्षम करें’ विकल्प का नाम बदलकर ‘आरसीएस चैट चालू करें’ कर दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उपयोगकर्ता ‘चैटिंग विद एक्स’ को ‘आरसीएस चैट विद एक्स’ में बदलकर देखेंगे, जबकि वे एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बातचीत में हैं। आरसीएस तकनीक एक संगत फोन पर उन्नत मैसेजिंग फीचर जैसे रीड रिसिप्ट, मैसेज रिएक्शन और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (ई2ई) लाती है।

ये भी पढ़ें: भुजंगासन करते समय न करें ये गलतियां, कमर दर्द बढ़ने का हो सकता है खतरा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें