Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kullu Police ने दो अलग-अलग मामलों में 3.53 Kg चरस की बरामद, 4 लोगों को किया गिरफ्तार

February 23, 2023

Kullu Police ने दो अलग-अलग मामलों में 3.53 Kg चरस की बरामद, 4 लोगों को किया गिरफ्तार

कुल्लू (सृष्टि) : कुल्लू घाटी में आए दिन NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज किए जा रहे है। इन मामलों में पुलिस द्वारा आरोपियों को धर दबोचने में लगातार कामयाबी मिल रही है। इसी के तहत पतलीकुल पुलिस स्टेशन में 802 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

वहीं दूसरा मामला ब्रो पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। जहां 2.728 किलो चरस के साथ 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी में बैठे 3 व्यक्तियों के पास से ये चरस बरामद की गई है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों को पकड़ने की मोहिम तेज हो गई है। आए दिन कुल्लू में नशा तस्करों को काबू करने के मामले सामने आने लगे है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें