Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ajnala में माहौल तनावपूर्ण, तलवारों सहित थाने में घुसे अमृतपाल के समर्थक

February 23, 2023

Ajnala में माहौल तनावपूर्ण, तलवारों सहित थाने में घुसे अमृतपाल के समर्थक

अमृतसर (गगन शर्मा): अमृतसर के अजनाला में आज माहौल बहुत ही तनावपूर्ण बना हुआ है। भरी गिनती में ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथ उनके समर्थक अजनाला पुलिस स्टेशन में दाखिल हो गए हैं। हजारों की संख्या में आक्रोशित लोग बंदूक, तलवारें और लाठियां लेकर थाने को घेर लिया है। हालांकि पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरीकेड भी की थी लेकिन उसे तोड़ समर्थक थाने के अंदर घुस गए।

आपको बता दें कि यह सारा मामला अमृतपाल सिंह के करीबी तूफान सिंह की गिरफ्तारी के विरोध को लेकर हुआ है। थाने के अंदर गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी मंगवाई गई है। अमृतपाल के समर्थकों ने पुलिस के हाथ लगी दंगा रोधी सामग्री भी अपने साथ ले ली है। बड़ी संख्या में अमृतपाल के समर्थक तलवार, बेसबॉल आदि लेकर थाने में घुस गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें