Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

February 23, 2023

कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली: कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 231 रुपये घटकर 55,852 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 231 रुपये यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,852 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 11,839 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.30 प्रतिशत की हानि के साथ 1,836 डॉलर प्रति औंस रह गया।

ये भी पढ़ें: भुजंगासन करते समय न करें ये गलतियां, कमर दर्द बढ़ने का हो सकता है खतरा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें