Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में व्यपारी के घर हेलमेंट पहने दो बदमाश 20 लाख रुपए की नकदी और जेवर लूट कर हुए फरार

February 24, 2023

यमुनानगर में व्यपारी के घर हेलमेंट पहने दो बदमाश 20 लाख रुपए की नकदी और जेवर लूट कर हुए फरार

यमुनानगर ( कुलवीर) : यमुनानगर के जगाधरी स्थित नई बस्ती में एक व्यपारी के घर हेलमेंट पहने दो बदमाशो ने महिला और बच्चे को बंधक बनाकर लगभग 20 लाख रू की नकदी और जेवर लूट कर ले गए बदमाश जब लूटपाट कर रहे थे तो तभी घर के मालिक के अंदर आते ही उस पर चाकू से हमला कर बदमाश मौके से फरार हो गए फिल्हाल पुलिस अब पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है

यमुनानगर के जगाधरी स्थित नई बस्ती के रहने वाले हिमाशु अपनी फैक्टरी में मौजूद था कि करीब शाम छह से सात के बीच घर में दो हेलमेंट पहने बदमाश यह कह कर घर केअंदर घुसे की वह लोग फैक्टरी से आए है अंदर घुसते ही उन्होंने घर की मालिकन और बच्चे को पिस्तौल की नोक पर बंधक बना लिया और कमरे में बेड पर बिठा दिया बदमाशो ने घर के वही जगह तलाशी यहा पर लाखो रू का कैश और ज्वैलरी पडी थी बदमाश जब घर के अंदर लूटपाट कर रहे थे कि अचानक घर का मालिक हिमाशु भी फैक्टरी से घर पर पहुंच गया और जैसे ही वह घर के अंदर दाखिल हुआ तभी उसने देखा कि बदमाशो ने उसकी बीवी और बच्चो को कमरे में बिठा कर लूटपाट कर रहे है। तो उसने उन्हे पकडने का प्रयास किया इस बीच एक बदमाश मे हिमाशु पर चाकू से हमला कर दिया चाकू से हिमांशु की उंगली कट गई जबकि दूसरा वार बदमाश में हिमांशु के पेट पर किया और दोनो बदमाश फरार हो गए हिमांशु खून से लथपथ था लेकिन उसके बावजूद उसने बदमाशो की पीछा किया दोनो बदमाश बाइक पर स्वार होकर आए थे और बाइक पर कोई नंबर भी नही था हिमांशु ने इस मामले की सूचना जब पुलिस को दी तो पुलिस की कई टीमे मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया और आस पास के लोगो से भी पूछताछ शुरू कर दी हालाकि घर में मौजूद बच्चे ने एक बदमाश को पहचान लिया और उसने पुलिस को बताया कि लूटपाट करने वाला एक युवक उनके घर पर कार का ड्राइवर था जिसके बताते ही पुलिस ने तुरंत उस चालक की तलाश के लिए टीमे रवाना कर दी हालाकि इस मामले में परिवार के लोगो ने अभी किसी पर शक नही जताया जब अब पुलिस भी इस मामले में हर पहलु से जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों तक पुलिस पहुंच जाए फिल्हाल मौके पर पुलिस सीसी टीवी को भी खंगाल रही है जिसमें बदमाश भागते हुए नजर आ रहे है ऐसे में पुलिस का दावा है कि परिवार के लोगो द्वारा शिकायत लिखाए जाने के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा फिल्हाल पुलिस इस डकैती के मामले में हर पहलु से जांच कर रही है

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें