Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Olectra ने Reliance के साथ मिलकर Hydrogen Bus की पेश

February 24, 2023

Olectra ने Reliance के साथ मिलकर Hydrogen Bus की पेश

नई दिल्ली: ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने रिलायंस के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को हाइड्रोजन बस पेश की। पारंपरिक सार्वजनिक परिवहन के विकल्प के रूप में पेश यह बस कार्बन उत्सर्जन मुक्त है। मेघा इंजीनियंरिग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड की अनुषंगी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड (ओजीएल) ने एक बयान में कहा कि कंपनी भारतीय बाजार में अगली पीढ़ी की परिवहन व्यवस्था पेश करने की तैयारी में है।

प्राकृतिक संसाधनों की कमी और वायु प्रदूषण व कार्बन उत्सर्जन के नकारात्मक प्रभावों को देखते हुए, ओलेक्ट्रा ने हाइड्रोजन से चलने वाली बसों को विकसित करने की प्रक्रिया को गति देने का अभियान चलाया है। इस अभियान से भारत सरकार को कार्बन-मुक्त हाइड्रोजन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। बयान के अनुसार, ओलेक्ट्रा का लक्ष्य अपनी हाइड्रोजन बसों के माध्यम से देश की पर्यावरण रूप से स्थायी ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देना है।

कंपनी के बयान के अनुसार 12 मीटर लंबी निचले तल की बस में 32 से 49 यात्रियों के बैठने की जगह है। बस में एक बार में हाइड्रोजन भरवाने के बाद इसे 400 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। इतनी हाइड्रोजन भरने में सिर्फ 15 मिनट लगेंगे। बयान के अनुसार, ओलेक्ट्रा इन बसों को एक वर्ष के अंदर पेश करने की योजना बना रही है।

ये भी पढ़ें: चीनी युआन के बढ़ते प्रभाव से अमेरिका चिंतित, सीनेटरों ने डॉलर की स्थिति पर जताई चिंता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें