Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरसाना में इस दिन खेली जा रही है लड्डू होली, जानिए इसके इतिहास के बारे में

February 25, 2023

बरसाना में इस दिन खेली जा रही है लड्डू होली, जानिए इसके इतिहास के बारे में

27 फरवरी दिन सोमवार को होलाष्टक प्रारंभ हो रहा है। इस दिन बरसाना में लड्डू होली खेली जाएगी। जहां पर सैकड़ों किलो लड्डू खुशी-खुशी लुटा दिए जाते हैं। माना जाता है कि जो भी व्यक्ति को वह लड्डू मिलता वह राधारानी और भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम से धन्य हो जाते है। लड्डू होली लट्ठमार होली से एक दिन पहले मानाई जाती है। आइए जानते इसकी तिथि के बारे में:

बरसाना की सखी नंद भवन लेकर जाती है फाग आमंत्रण
हर साल फाल्गुन शुक्ल अष्टमी को बरसाना से एक सखी फाग खेलने का आमंत्रण लेकर नंदगांव के नंद भवन पहुंचती है. वहां पर उसका स्वागत किया जाता है. स्वागत-सत्कार स्वीकार करने के बाद वह वापस बरसाना लौट आती है.

शाम को पांडा संदेशा लेकर पहुंचता है बरसाना
उसी दिन दोपहर या शाम के समय में नंदगांव से एक पांडा यानि पुराहित फाग आमंत्रण को स्वीकार करने का संदेशा लेकर बरसाना पहुंचता है. जैसे ही वह राधारानी के महल में यह संदेशा सुनाता है, वहां पर खुशियां मनाई जाती हैं. लड्डुओं से पुरोहित का मुंह मिठाया कराया जाता है.

शुरू होती है लड्डू होली
पुरोहित को खाने के लिए लड्डू दिए जाते हैं. इस दौरान गोपियां उस पर रंग गुलाल डालती हैं तो वह उन पर लड्डू फेंकने लगता है. ऐसे फिर शुरू हो जाती है लड्डू होली. यह भी कहते हैं कि पुरोहित जब राधारानी के महल में पहुंचता है तो वह स्वयं राधाकृष्ण के प्रेम से अभिभूत हो जाता है. खाने के लिए मिले लड्डुओं को लुटाने लगता है.

कैसे शुरू हुई लड्डू होली?
मान्यताओं के अनुसार, एक बार बरसाना से एक गोपी फाग खेलने का निमंत्रण लेकर नंदगांव पहुंची थी. तब नंद बाबा ने उसका निमंत्रण स्वीकार कर लिया. फिर उन्होंने एक पुरोहित को होली खेलने के निमंत्रण को स्वीकार किए जाने का संदेशा लेकर राधाजी के पिता वृषभानु जी के घर बरसाना भेजा.

बरसाना में उस पुरोहित को खाने के लिए लड्डू दिए गए. तभी गोपियां उस पर गुलाल डालने लगीं. तब वह पुरोहित गोपियां पर लड्डू फेंकने लगा. द्वापर युग की यह घटना वर्तमान समय में लड्डू होली के रूप में प्रसिद्ध हो गई.

27 फरवरी को होगी लड्डू होली
बरसाना में 27 फरवरी 2023 को लड्डू होली खेली जाएगी. इस दिन राधारानी का मंदिर भक्तों से भरा होता है. हर भक्त को प्रसाद में लड्डू खाने को दिए जाते हैं. इस लड्डू होली का पूरे साल लोगों को इंतजार रहता है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें