Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

यशपाल शर्मा की फिल्म ‘छिपकली – द थर्ड पर्सन का टीजर हुआ रिलीज

February 25, 2023

यशपाल शर्मा की फिल्म ‘छिपकली – द थर्ड पर्सन का टीजर हुआ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा की आने वाली फ़िलोसॉफिकल थ्रिलर फ़िल्म छिपकली द थर्ड पर्सन का टीजर जी म्यूजिक पर रिलीज किया गया है। टीज़र में एक्टर यशपाल शर्मा एक अलग अंदाज में नज़र आ रहे हैं।यशपाल शर्मा के अलावा इस फिल्म में योगेश भरद्वाज और तनिष्ठा बिस्वास मुख्य भूमिका में हैं। यह फ़िल्म 7 अप्रैल को पूरे देश मे एक साथ रिलीज की जाएगी।

छिपकली प्रसिद्ध लेखक विनोद घोसला की किताब छायाजपॉन पर आधारित है। फिल्म का प्रेजेंटेशन स्टूडियोग्राफी इंटरटेनमेंट ने किया है और प्रोडक्शन सुआन सिल्वर स्क्रीन के बैनरतले किया गया है। इस फ़िल्म के निर्माता मीमो एवं सर्वेश कश्यप हैं। यशपाल शर्मा ने कहा, “ये मेरी अब तक कि सबसे बेहतरीन फ़िल्म है। यदि आप सस्पेंस थ्रिल और बेहतरीन इंटरटेनमेंट चाहते हैं तो छिपकली आपके लिए बेहतरीन सिनेमा होगा।निर्माता मीमो ने कहा, “छिपकली एक फिलॉसॉफिकल थ्रिलर जॉनर की फ़िल्म है।

निर्माता सर्वेश कश्यप ने बताया की हम कुछ भी करते हैं तो उसके अच्छे या बुरे परिणाम का संकेत मिलता है जिसे हम आम तौर पर इग्नोर करते हैं लेकिन ये हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। फ़िल्म देखने के बाद दर्शक इसे महसूस ज़रूर करेंगे। इस फ़िल्म में सस्पेंस, ड्रामा, और थ्रिल सब कुछ है। फ़िल्म का निर्देशन कौशिक कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें