Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

33वीं आल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर प्रतियोगिता लखनऊ में 27 से होगी शुरू

February 25, 2023

33वीं आल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर प्रतियोगिता लखनऊ में 27 से होगी शुरू

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 27 फरवरी से खेली जाने वाली 33वीं आल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर (अंडर 14) प्राइज मनी हाकी प्रतियोगिता में सात राज्यों की कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। पद्मश्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक टर्फ हाकी स्टेडियम पर 11 लाख इनामी राशि वाली प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है।

लीग कम नाकआउट आधार पर खेले जाने वाले टूर्नामेंट में हर टीम को तीन मैच मिलेंगे और हर ग्रुप की टाप दो टीमों को नाकआउट चरण में जाने का मौका मिलेगा। लीग मुकाबले 27 फरवरी से शुरू होकर दो मार्च तक चलेंगे जबकि क्वार्टर फाइनल तीन मार्च, सेमीफाइनल मैच चार मार्च को होंगे। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला पांच मार्च को खेला जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें