Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएमजी ने मंगोलियाई राष्ट्रपति खुरेलसुह के साथ साक्षात्कार किया

February 25, 2023

सीएमजी ने मंगोलियाई राष्ट्रपति खुरेलसुह के साथ साक्षात्कार किया

हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने मंगोलियाई राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुह के साथ एक साक्षात्कार किया। इस दौरान खुरेलसुह ने कहा कि मंगोलिया और चीन पहाड़ों और नदियों के साथ स्थायी पड़ोसी और गहरे पारंपरिक मित्र हैं। दोनों देशों के लोगों के बीच दैनिक जीवन का गहरा संबंध है। उनके विचार में चीनी और मंगोलियाई लोगों के बीच आपसी समझ और दोस्ती द्विपक्षीय संबंधों के विकास को सुनिश्चित करने का आधार है। मंगोलिया का चीन के साथ बहुत घनिष्ठ व्यापारिक संबंध है, और मंगोलिया-चीन व्यापार मंगोलिया के कुल विदेशी व्यापार का 60 प्रतिशत से 70 प्रतिशत हिस्सा है। इसके साथ ही, मंगोलिया चीन से भारी मात्रा में सामान आयात करता है। वर्तमान में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 10 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है।

राष्ट्रपति खुरेलसुह ने कहा कि मंगोलिया-चीन व्यापक रणनीतिक साझेदारी का लगातार विकास दोनों लोगों की जरूरतों के अनुरूप है। साल 2014 में मंगोलिया ने “प्रेयरी रोड” पहल पेश की, जो चीन द्वारा प्रस्तुत “बेल्ड एंड रोड” पहल अत्यधिक संगत है। मंगोलिया दोनों विकास रणनीतियों के जोड़ को बढ़ावा देना चाहता है क्योंकि इससे न केवल दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहकारी संबंधों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास बढ़ेगा और विभिन्न देशों के बीच सहकारी संबंध भी मजबूत होगा। मंगोलिया “बेल्ड एंड रोड” पहल का हमेशा से समर्थन करता है और इस पहल के ढांचे में सभी पक्षों के साथ सहयोग करना चाहता है।

साक्षात्कार में खुरेलसुह ने यह भी कहा कि मंगोलिया और चीन के बीच मैत्रीपूर्ण राजनयिक संबंध और घनिष्ठ उच्च-स्तरीय संचार बनाए रखने के अलावा, गैर-सरकारी आदान-प्रदान भी द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। दोनों ही देशों की एक रंगारंग संस्कृति है। जब तक दोनों देशों के लोग एक-दूसरे को समझते रहेंगे, आपसी सम्मान करते रहेंगे और एक दूसरे पर भरोसा करते रहेंगे, तब तक मंगोलिया-चीन सहयोग संबंध और घनिष्ठ होते रहेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें