Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weekend पर Moist Chocolate Cake से करे बच्चों को खुश, जानिए रेसिपी

February 25, 2023

Weekend पर Moist Chocolate Cake से करे बच्चों को खुश, जानिए रेसिपी

मॉइस्ट चॉकलेट केक की सामग्रीः
सूखी सामग्री:

मैदा- 1 कप
पीसी हुई चीनी-1 कप
कोको पाउडर-1/2 कप
बेकिंग पाउडर-1 टी स्पून
बेकिंग सोडा-1 टी स्पून
नमक-1/2 टी स्पून
कॉफी पाउडर-1 टी स्पून

गीली सामग्री:

तेल-1/2 कप
गर्म पानी-1/2 कप
ठंडा दूध-1/2 कप
वनीला एसेंस-1 टेबल स्पून
अंडा, फेंटा हुआ- 1

मॉइस्ट चॉकलेट केक बनाने की वि​धिः

1. ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहिट कर लें, बेकिंग टिन को थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लें।
2. एक बाउल में मैदा, चीनी, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कॉफी पाउडर को मिला कर एक तरफ रख दें।
3. एक बाउल में 1/2 कप तेल और 1/2 कप गर्म पानी दोनों को मिला लें, इसे थोड़ा ठंडा होने दें।
4. जब यह हो जाए तो इसमें दूध और वनीला एसेंस डालें, अच्छे से मिक्स करें।
5. इसमें फेंटा हुआ अंडा डालें।
6. अब इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद गीली सामग्री को सूखी सामग्री में डालकर एक साथ मिलाएं।
7. इसे अब तेल लगे बेकिंग ​टिन में डालें।
8. इसे 35 से 40 मिनट के लिए 180 डिग्री सेल्सियस पर बेक करें, इसमें टूथपिक लगाकर चेक करें कि वह साफ बाहर निकल रही है।
9. इसे स्मूद बनाने के लिए इस पर चॉकलेट गनाश/ चॉकलेट सॉस लगा कर सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें