Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हस्तरेखाः हथेली में एक-दूसरे को काटने वाली ये रेखाएं होती है जीवन के लिए शुभ

February 26, 2023

हस्तरेखाः हथेली में एक-दूसरे को काटने वाली ये रेखाएं होती है जीवन के लिए शुभ

हिन्दु धर्म के लोग हाथ की रेखाओं को बहुत ज्यादा मानते हैं। हस्तरेखा अनुसार हथेली की रेखाएं हमारे भविष्य और भाग्य की सूचना देती है। कुछ रेखाएं हमारे लिए शुभ मानी जाती है और कुछ रेखाएं अशुभ। इन रेखाओं से हमारी आयु, स्वभाव और भविष्य के बारे जानकारी मिल जाती है और ये व्यक्ति के जीवन में चलने वाली परिस्थितियों को बताती है। अगर एसे में आप भी अपने जीवन के बारे में जानने के इच्छुक हो तो आइए जानते हैं इन रेखाओं से आपके जीवन नें क्या फर्क पड़ता है:

जानें आपके जीवन में कितना है सुख-दुख –
हस्तरेखा में हथेली पर प्रमुख चार रेखाएं होती है, जैसे कि जीवन रेखा, हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा। इन चारों रेखाओं में भाग्य रेखा का बड़ा महत्व है, क्योंकि यही रेखा जीवन में आने वाले सुख-दुख के बारे में बताती है। अगर भाग्य रेखा आपकी हथेली के मध्य में है, साथ ही साफ और गहरी है, तो ऐसे व्यक्ति का भाग्य पूरा साथ देता है. उनका जीवन हमेशा सुखमय रहता ह। अगर आपकी भाग्य रेखा कटी या फिर टेढ़ी है, ऐसे व्यक्ति का जीवन काफी कष्टमय होता है, उनके जीवन में सुख से ज्यादा दुख होता है।

अगर भाग्य रेखा पर तिल हो
भाग्य रेखा पर तिल नहीं होना चाहिए। ये अशुभ माना जाता है, ये व्यक्ति के भाग्य में रुकावट पैदा करती है. जिससे व्यक्ति को काफी संघर्ष करना पड़ता है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर दो भाग्य रेखाएं हों और वो एक दूसरे को काटती न हो, ये शुभ मानी जाती है।

इन दिशाओं में भूलकर भी न रखें दवाएं, वरना हमेशा रहेंगे बीमार-
भाग्य रेखा पर अगर त्रिशूल, मछली और कमल का निशान है, तो बेहद भाग्यशाली माना जाता है. यह व्यक्ति की सफलता को तरक्की को दर्शाता है. बता दें, भाग्य रेखा कलाई से शुरु होकर उंगलियों की जड़ को छूती है, ऐसे लोग जन्म से ही भाग्यशाली माने जाते हैं, इनका जीवन बहुत सुखमय रहता है. इन्हें हर राह में सफलता मिलती है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें