Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का करें प्रचार और उठाएं लाभ : Anurag Thakur

February 26, 2023

केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का करें प्रचार और उठाएं लाभ : Anurag Thakur

हमीरपुर (कपिल) : ऑल इंडिया रेडियो के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात रखते हैं, का आयोजन रविवार को भी हुआ। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र के समीरपुर में बूथ नंबर 7 में वर्चुअल माध्यम से जुड़कर मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया। गौर रहे कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने खिलौनों से लेकर खेलों तक मन की बात की। यह मन की बात कार्यक्रम का 98वां एपिसोड था। कार्यक्रम का आयोजन महीने के आखिरी रविवार को किया जाता है। मोदी ने वोकल फाॅर लोकल के संकल्प के साथ होली मनाने का भी आग्रह आमजन से किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ को आप सभी ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफाॅर्म बना दिया है। आप अपने मन की शक्ति तो जानते ही हैं, वैसे ही, समाज की शक्ति से देश की शक्ति बढ़ती है, ये हमने ‘मन की बात’ के अलग-अलग एपिसोड में देखा है और अनुभव किया है और इसे स्वीकार भी किया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ने कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों एवं आमजन को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने एवं लाभ उठाने का आह्वान भी किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें