Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर बुशहर में National Boxing Championship का हुआ समापन, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की टीम रही विजेता

February 26, 2023

रामपुर बुशहर में National Boxing Championship का हुआ समापन, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की टीम रही विजेता

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : राष्ट्रीय स्तर की राष्ट्रीय बुशहर बाक्सिंग चैंपियनशिप का आज समापन हो चुका है। इस दौरान मुख्यातिथि के तौर पर रामपुर विधानसभा श्रेत्र रामपुर के विधायक नंदलाल मौजूद रहे। वहीं इस दौरान बाक्सिंग चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान 52 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिसमें 13 गोल्ड मेडल,13 सिलवर व 26 कांस्य मेडल से विभिन्न खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। गोल्ड मेडल से सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों को गोल्ड के साथ 10-10 हजार रुपए, सिलवर मैडल के साथ 5 हजार रुपए और कांस्य के साथ 3-3 हजार रुपए के चैक प्रदान किए गए।

इस दौरान बेस्ट खिलाड़ी अविनाश जम्बाल को पांच हजार रुपए से नवाजा गया। इस दौरान सर्विसेज, दूसरे स्थान पर बीएडआई व हिमाचल प्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान विधायक नंदलाल ने कहा इस तरह की प्रतियोगिता क्षेत्र में होनी चाहिए ताकि युवाओं को प्रेरणा मिल सके। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आशिर्वाद दिया और कहा कि आगे भी वह इस तरह से ही बेहर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान उन्होंने बुशहर बाक्सिंग क्लब रामपुर व रामपुर प्रशासन को कहा की यह इस तरह की प्रतियोगिता को करवाने के लिए बधाई के पात्र है।

बुशहर बाक्सिंग क्लब रामपुर के अध्यक्ष तीलक शर्मा ने भी सभी खिलाड़ियों का रामपुर बुशहर में आने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि वह आगे भी इस तरह की प्रतियोगिता करवाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के बॉक्सिंग स्टार आशीष चौधरी ने गोल्ड मैडल हासिल किया और कहा कि आज के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए अपने आप को किसी न किसी खेल में डालना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपिल की की नशे से दूर रहें और अपने आप को स्वस्थ रखे।

इस दौरान खिलाड़ी पहाड़ी गानों में नाचते हुए नजर आए। बॉक्सिंग की 6 बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम के कोच छोटे लाल यादव भी खुब नाचते हुए नजर आए। बता दें की राष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में देश भर की 10 टीमें भाग लेने के लिए यहां पर पहुंची थी और इसमें 130 खिलाड़ी भाग ले रहे थे। हिमाचल प्रदेश की टीम में ओलंपिक व एशियाड खिलाड़ी आशीष चौधरी सहित अन्य नामी खिलाड़ी भी मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता 23 से शुरू हो चुकी थी जिसका शुभारंभ युवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता का समापन आज हो चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें