Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

बर्फ के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, वायुसेना ने 388 लोगों को जम्मू से लेह पहुंचाया

February 26, 2023

बर्फ के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, वायुसेना ने 388 लोगों को जम्मू से लेह पहुंचाया

जम्मू : भारतीय वायु सेना ने बर्फ से ढके श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने के मद्देनजर रविवार को 388 नागरिकों को जम्मू से लेह पहुंचाया। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने इस काम के लिए आईएल-76 विमान की सुविधा प्रदान की, जिसने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के 388 नागरिकों को जम्मू से लेह तक एयरलिफ्ट किया।

कर्नल आनंद ने कहा, ‘‘ऑपरेशन सछ्वावना के तहत, भारतीय वायु सेना जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों के नागरिकों को सहायता प्रदान कर रही है।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘दो आईएल 76 विमान आज सुबह वायु सेना स्टेशन जम्मू में उतरे और 388 नागरिकों को जम्मू से लेह पहुंचाया।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें