Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘The Kapil Sharma Show’ में Akshay ने खूब उड़ाया इन हसीनाओं का मजाक, हंस-हंस कर सभी हुए लोट पोट

February 27, 2023

‘The Kapil Sharma Show’ में Akshay ने खूब उड़ाया इन हसीनाओं का मजाक, हंस-हंस कर सभी हुए लोट पोट

फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अक्षय कुमार की फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही है जिसके कारण अक्षय का अभिनय बॉक्स ऑफिस पर घटता जा रहा है। बता दें कि हाल ही में उनकी फिल्म ‘सेल्फी’ को लेकर लोगों ने निराशा जताई है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को लेकर दर्शकों ने काफी बुरा-भला कहा है, लेकिन वहीं हीरो अक्षय कुमार के फैंस उनकी सेंस ऑफ ह्यूमर की काफी तारीफ किए जा रहें है। दरअसल, अक्षय कुमार ‘द कपिल शर्मा शो’ में मौनी रॉय से लेकर दिशा पटानी तक अभिनेत्रयां शों में पहुंचेंगे। ये शो काफी मनोरंजक रहा है , शो में अक्षय इन एक्टर के साथ जमकर मस्ती-मजाक करते नजर आए।

बता दे कि साथ में डांसर नोरा फतेही और सोनम बाजवा जैसी कलाकार भी शो में पहुंची। सभी कलाकार कपिल के शो में अपने नॉर्थ अमेरिका टूर ‘द एंटरटेनर्स’ को प्रमोट्शन के लिए पहुंचे। जहां कपिल शर्मा ने इन चार हसिनाओं के साथ जमकर फ्लर्ट किया और वही हमारे चहेते अक्षय ने उनके साथ खूब मजाक करते हुए एसी बात कही की सब लोग हंस-हंस कर लोट-पोट जो गए।

दरसअल, द कपिल शर्मा शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खिलाड़ी कुमार मौनी रॉय का जमकर मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार मौनी का नाम लेते हुए कहते हैं कि अभी शादी हुई है इनकी। इनको इस बात की टेंशन है कि नागिन का रोल इन्होंने किया तो इनके पति को लोग बीन बजाने के लिए देते हैं। इसी तरह की बातों के साथ मौनी रॉय की टांग खींचने वाले अक्षय कुमार की बातें सुनकर अभिनेत्री कहती हैं, ‘आप बहुत बुरे हैं।’ मौनी के बाद अक्षय के निशाने पर दिशा पाटनी आ जाती हैं।

साथ ही अक्षय दिशा की टांग खींचते हुए अक्षय कुमार कहते हैं, ‘दिशा को घूमने का शौक है। तो इसे भाई इस बात की टेंशन है कि कहीं सफारी में जाए तो वहां कहीं टाइगर न मिल जाए।’ इसके बाद अक्षय ने सोनम बाजवा को भी खूब छेड़ा। वह बोले- ‘सोनम बाजवा पहले एयरहोस्टेस थी। इसको लेकर हमें टेंशन है कि फ्लाइट में कोई बेल बजाएगा तो कहीं ये उठकर न चली जाए। फिर हमें रोकना पड़ेगा कि नहीं तेरे लिए घंटी नहीं बजाई बैठ।’ इस प्रोमो को देखकर सभी फैंस बेहद खुश हो रहे हैं और पेट पकड़कर हंस रहे हैं। बता दें के इस प्रोमो वीडियो पर खूब कमेंट और लिखे भी आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें