Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑस्ट्रेलिया की Mayne Pharma के अमेरिकी जेनेरिक उत्पाद पोर्टफोलियो का अधिग्रहण करेगी Dr Reddy’s

February 27, 2023

ऑस्ट्रेलिया की Mayne Pharma के अमेरिकी जेनेरिक उत्पाद पोर्टफोलियो का अधिग्रहण करेगी Dr Reddy’s

नयी दिल्ली: डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज की एक अनुषंगी ने आस्ट्रेलिया की कंपनी मेने फार्मा की अमेरिका के जेनेरिक उत्पाद पोर्टफोलियो के अधिग्रहण के लिए करार किया है। डॉ. रेड्डीज ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि यह सौदा 10.5 करोड़ डॉलर में हुआ है। हैदराबाद की दवा कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज एसए ने सैलिसबरी की मेने फार्मा के अधिग्रहण के लिए पक्का करार किया है। समझौते की शर्तों के तहत, डॉ. रेड्डीज लगभग नौ करोड़ डॉलर नकद के अग्रिम भुगतान के साथ डेढ़ करोड़ डॉलर का आकस्मिक भुगतान करेगी।

अधिग्रहण वाले पोर्टफोलियो में 45 वाणिज्यिक उत्पाद, चार पाइपलाइन वाले उत्पाद और 40 स्वीकृत गैर-विपणन वाले उत्पाद शामिल हैं। इनमें महिलाओं के स्वास्थ्य पर केंद्रित कई जेनेरिक उत्पाद शामिल हैं। 30 जून, 2022 को समाप्त साल में मेने फार्मा ने अधिग्रहण वाले पोर्टफोलियो के लिए 11.1 करोड़ डॉलर का राजस्व कमाया था।

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार, राज्यपाल ने भंग कर दी पश्चिम बंगाल विधानसभा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें