Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाहरुख खान ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, कैप्शन में लिखा- “मैं रोज मिस करता हूं …”

February 27, 2023

शाहरुख खान ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, कैप्शन में लिखा- “मैं रोज मिस करता हूं …”

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने सोशल मीडिया पर अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर की है। शाहरूख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। शाहरुख द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई इस तस्वीर में उन्हें ब्लेजर पहने और सिर पर पायलट हैट लगाए देखा जा सकता है। इस तस्वीर में शाहरुख ट्रम्पेट बजा रहे हैं। यह तस्वीर फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ की है। इस फिल्म का निर्देशन कुंदन शाह ने किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

फोटो शेयर करते हुए शाहरुख ने इसे कैप्शन दिया, “उस पड़ाव पर, उस उम्र में, रॉ, कंट्रोल में ना आने वाला, जिसका क्राफ्ट अभी साबित नहीं हुआ था। भारत के बेस्ट कास्ट,क्रू और एक डायरेक्ट से घिरा हुआ जिन्हें मैं रोज मिस करता हूं। इससे मैंने सीखा कि कभी-कभी आप पलों को खो देते हो, लेकिन बाकी सबकुछ जीत जाते हैं। मैं जानता हूं कि कहीं ना कहीं सुनील ने भी यही किया होगा।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें