Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

China में वसंत की खेती शुरू

February 27, 2023

China में वसंत की खेती शुरू

चीन में वसंत की जुताई फसल का आधार है। वसंत में बोई गई अनाज की पैदावार पूरे साल में अनाज के उत्पादन का करीब 60 प्रतिशत है। अब चीन में धान की पौध उगाने का काम शुरू हो गया है। वसंत की खेती की स्थिति भी अच्छी बन रही है। दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत की लतोंग काउंटी में खारा-क्षार-सहिष्णु चावल की नई किस्म का बड़े पैमाने पर रोपण शुरू हुआ। फूच्येन, युन्नान, हूपेई और हूनान आदि प्रांतों में मशीनीकृत बुवाई और स्थिर तापमान अंकुरण जैसे आधुनिक कृषि मॉडल अपनाए गए।

अब चीन में वसंत की जुताई का 10 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जिसकी गति पिछले साल से तेज है। चीनी कृषि और ग्रामीण मामला मंत्रालय के अनुसार इस साल शीतकालीन गेहूं के रोपण का क्षेत्रफल 2 लाख 20 हजार वर्ग किलोमीटर है, जो पिछले साल से अधिक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें