Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शैलेश पाठक FICCI के नए महासचिव नियुक्त

February 27, 2023

शैलेश पाठक FICCI के नए महासचिव नियुक्त

नयी दिल्ली : पूर्व नौकरशाह शैलेश पाठक को उद्योग मंडल फिक्की का नया महासचिव नियुक्त किया गया है। फिक्की ने सोमवार को यह जानकारी दी। फिक्की ने एक बयान में कहा कि पाठक एक मार्च को प्रभार संभालेंगे। फिक्की ने कहा, ‘‘अपने 37 साल के करियर में पाठक ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी के रूप में सरकार के साथ काम करने के अलावा निजी क्षेत्र की कई कंपनियों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली है।” फिक्की ने कहा कि उसके महानिदेशक अरुण चावला 30 जून, 2023 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उसके बाद वह सलाहकार की भूमिका में रहेंगे।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में बेची जाती थीं 12 से 16 साल की लड़कियां, एक किशोरी के बदले मिलते थे 1.5 लाख, जानें पूरा मामला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें