Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

2024 के अंत तक अमेरिका जैसा होगा UP में सड़कों का बुनियादी ढांचा: मंत्री Nitin Gadkari

February 27, 2023

2024 के अंत तक अमेरिका जैसा होगा UP में सड़कों का बुनियादी ढांचा: मंत्री Nitin Gadkari

बलिया : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वर्ष 2024 के अंत से पहले उत्तर प्रदेश में सड़कों का बुनियादी ढांचा अमेरिका के समान होगा और सड़कों के विकास के साथ प्रदेश की तस्वीर बदलेगी। सोमवार को जिले के चितबड़ागांव कस्बे में आयोजित एक समारोह में छह हजार पांच सौ करोड़ रुपये के निवेश से सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि किसान अन्नदाता के साथ ही ऊर्जा दाता बने जिससे ऊर्जा के निर्यात में उत्तर प्रदेश की प्रमुख भूमिका हो।

गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सड़कों की हालत वर्ष 2014 के पहले ठीक नहीं थी। नरेंद्र मोदी सरकार के आने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 7,643 किलोमीटर से 13 हजार किलोमीटर हो गया है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2024 के समाप्त होने के पहले उत्तर प्रदेश में अमेरिका की तरह सड़क बुनियादी ढांचा होगा।
गडकरी ने कहा कि ”मै झूठे आश्वासन नहीं देता, जो कहूंगा, काम करके दूंगा, मीडिया उनकी हर बात रिकॉर्ड कर ले, एक भी काम नहीं हुआ तो ब्रेकिंग न्यूज चलाए।” गडकरी ने कहा कि बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे के बनने से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से लखनऊ से पटना केवल साढ़े चार घंटे में पहुंचा जा सकेगा और नए राजमार्ग के निर्माण से पूर्वी उत्तर प्रदेश को बिहार के छपरा, पटना, बक्सर से बेहतर संपर्क मिलेगा।

चंदौली से मोहनिया तक 130 करोड़ की लागत से बन रहे नए मार्ग से उत्तर प्रदेश के चंदौली और बिहार के कैमूर जिलों को दिल्ली-कोलकाता जीटी रोड से जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने इस अवसर पर 1,500 करोड़ की लागत से 28 किमी ग्रीनफील्ड स्पर मार्ग से बलियाझ्रआरा के बीच नये संपर्क मार्ग व 2,381 करोड़ की लागत से गोरखपुर के लिए रिंग रोड की घोषणा की। इसके साथ ही साढ़े आठ हजार करोड़ की लागत से 13 आरओबी (रेलवे उपरिगामी सेतु) की घोषणा की। इस मौके पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, परिवहन राज्ज़्यमंत्री (स्ज़्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, नीरज शेखर, रवींद्र कुशवाहा व सकलदीप राजभर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें