Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर बुशहर के गांव में मकान को लगी भीषण आग, 3 जरसी गाय व 5 बकरियां सहित महिला जिंदा जली

February 28, 2023

रामपुर बुशहर के गांव में मकान को लगी भीषण आग, 3 जरसी गाय व 5 बकरियां सहित महिला जिंदा जली

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी): रामपुर बुशहर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत शाधार के रंगोरी गांव के ठारलु खलटी में आगजनी की घटना सामने आई है। यह घटना बीती रात हुई जिसमें मौके पर ही एक बुजुर्ग महिला शुक्रि देवी पत्नी मोहन लाल उम्र 75 वर्ष की जलकर मौत हुई है। यह आग पूर्व उप प्रधान मानसीग के घर पर लगी है, जिसकी माता इस आगजनी घटना में जल गई है। वहीं उन्होंने बताया कि इस आग जनी घटना में तीन जरसी गया व पांच भेड़ बकरियाँ भी जल कर राख हो गई है।

जानकारी देते हुए उप प्रधान साधार दिलीप ने बताया कि यह घटना रात के समय लगभग 2 से 3 बजे सामने आई, जब सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान आठ कमरों वाला लकड़ी का मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि गांव सड़क से काफी दूर है, जिस कारण आग पर काबू पाना भी लोगों को मुश्किल हो गया। इसकी सूचना लोगों को समय पर नहीं मिल पाई। सुबह के समय लोगों को इसकी जानकारी मिली और लोग मौके पर पहुंचे।

वहीं जानकारी देते हुए तहसीलदार सराहन भीम सिंह नेगी ने बताया कि अभी प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। इस आगजनी में एक महिला की मौत हुई है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें