Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में इंटरनेट सेवा बंद करने को लेकर कांग्रेस विधायक दल के उप नेता आफताब अहमद ने हरियाणा सरकार पर साधा निशाना

February 28, 2023

गुरुग्राम में इंटरनेट सेवा बंद करने को लेकर कांग्रेस विधायक दल के उप नेता आफताब अहमद ने हरियाणा सरकार पर साधा निशाना

हरियाणा सरकार द्वारा नूंह जिले में 3 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। संप्रदायिक तनाव की संभावना के चलते यह फैसला लिया गया है। जिस पर कांग्रेस विधायक दल के उप-नेता व विधायक आफताब अहमद ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है।अफताब अहमद ने कहा की नूंह कोई संप्रदायिक तनाव नहीं बल्कि सरकार अपनी कानून व्यवस्था की विफलताओं को छुपाने की कोशिशों में लगी है हरियाणा की नूंह जिले में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। जहां एक और नूंह जिले में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है तो वहीं दूसरी और भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है, जो लगातार फ्लैग मार्च कर रहे हैं। लेकिन नूंह से विधायक आफताब अहमद की मानें तो हरियाणा सरकार अपनी कानून व्यवस्था की विफलताओं को छुपाने की कोशिशों में लगी है।उन्होंने कहा कि नूंह में फिलहाल कही भी सांप्रदायिक तनाव नहीं है।

वही नासिर- जुनेद हत्याकांड मामले पर बोलते हुए अफताब अहमद ने कहा कि जब तथाकथित गौ रक्षकों द्वारा पीड़ितों को हरियाणा पुलिस के सामने लाया गया था तो हरियाणा पुलिस कार्यवाही कर सकती थी लेकिन हरियाणा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उनकी मौत हो गई। जो दर्शाता है की उनकी मौत के जिम्मेदार कहीं ना कहीं हरियाणा पुलिस भी है। उन्होंने यहां तक कहा कि नूंह में लोग सिर्फ इंसाफ मांग रहे हैं और हरियाणा सरकार द्वारा इंसाफ मांग रहे लोगों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। जो कहीं ना कहीं हरियाणा सरकार के पक्षपात के रवैया को भी दर्शा रहा है।आफताब अहमद ने कहा कि आरोपियों के पक्ष में पंचायते हो रही हैं जबकि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। यह सिर्फ हरियाणा में ही देखने को मिला है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम पीड़ित परिवार को न्याय दिला कर रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें