Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल कास्प्रोविच ने टीम को दी तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की सलाह

February 28, 2023

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल कास्प्रोविच ने टीम को दी तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की सलाह

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल कास्प्रोविच ने भारत के खिलाफ बुधवार से यहां शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में अपनी टीम को तीन तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, कैमरून ग्रीन और स्कॉट बोलैंड के साथ मैदान में उतरने की सलाह दी है।कास्प्रोविच ने कहा कि तेज गेंदबाजी ऑस्ट्रेलिया की मजबूती है और टीम को अपने मजबूत पक्ष का समर्थन करना चाहिये। ऑस्ट्रेलिया दिल्ली में तीन विशेषज्ञ स्पिनरों और कप्तान पैट कंमस के रूप में सिर्फ एक तेज गेंदबाज के साथ दूसरे टेस्ट मैच में उतरा था लेकिन उसे छह विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी। भारतीय टीम चार मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे है।

कास्प्रोविच ने अंतिम एकादश में बोलैंड को शामिल करने की वकालत करते हुए ‘एसईएन रेडियो’ से कहा, ‘‘ इससे (तीन तेज गेंदबाज) मुझे कोई आपत्ति नहीं है। स्पिन से हम भारत को टक्कर नहीं दे सकते है।’’बोलैंड नागपुर में पहले टेस्ट में एक भी विकेट नहीं ले सके थे लेकिन उन्होंने 17 ओवर में 34 रन देकर किफायती गेंदबाजी की थी।टेस्ट क्रिकेट में 113 विकेट लेने वाले कास्प्रोविच ने कहा, ‘‘हमें तीन स्पिनरों की जरूरत नहीं है।

मैं चाहूंगा कि बोलैंड टीम में हो। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि उसके पास एक छोर से दबाव बनाने की क्षमता है।उन्होंने कहा, ‘‘पहले टेस्ट में टॉड मरफी को विकेट लेने में इसलिए सफल रहे क्योंकि भारतीय बल्लेबाज दूसरे छोर (बोलैंड के खिलाफ) से रन नहीं बना पा रहे थे। हमें कुछ अलग सोचना होगा।’’ ऑस्ट्रेलिया के लिए 38 टेस्ट खेलने वाले यह 51 साल का पूर्व गेंदबाज भारत में 2004-05 में टेस्ट श्रृंखला जीतने वाली टीम का हिस्सा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें