Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Orient इलेक्ट्रिक ने लांच किया क्लाउड कूलिंग पंखा, जानिए कीमत

February 28, 2023

Orient इलेक्ट्रिक ने लांच किया क्लाउड कूलिंग पंखा, जानिए कीमत

नई दिल्ली : सीके बिरला समूह की कंपनी ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड ने आज क्लाउडचिल टेक्नॉलॉजी द्वारा संचालित अपनी तरह के पहले कूलिंग पंखे क्लाउड 3 को लॉन्च करने की घोषणा की जिसका मूल्य 15999 रुपये है लेकिन अभी इसका आमंत्रण मूल्य 11999 रुपये रखा गया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ राकेश खन्ना ने आज यहां इस पंखे को लाँच करते हुये कहा ‘‘हम उपभोक्ता केंद्रित इनोवेशन के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसकी वजह से हम लगातार बाजार में आविष्कारशील और खास गुणवत्ता वाले उत्पाद पेश करते हैं।

अद्वितीय क्लाउडचिल टेक्नॉलॉजी के साथ क्लाउड 3 पंखा लॉन्च करके हमने एक बिलकुल नई केटेगरी को पेश किया है। 34 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गर्मी हो जाने पर पंखे कम प्रभावी हो जाते है, इसी सोच के साथ हमने इस इनोवेटिव पंखे को विकसित किया है। क्लाउड 3 पंखा हवा के तापमान को 12 डिग्री सेल्सियस तक कम करता है। इसमें एक इन-बिल्ट क्लाउड चैंबर है, जो पानी को बादलों जैसे नैनोपार्टिकल्स में बदलता है, जिससे हवा में फौरन ठंडक आ जाती है, तथा एयरोडाईनैमिक डिज़ाईन के फैन ब्लेड ठंडी हवा को पूरे कमरे में फैला देते हैं। हम प्रीमियम फैन सेगमेंट में अग्रणी कंपनियों में से एक हैं, और हमें आशा है के क्लाउड 3 पंखे के साथ इस सेगमेंट में हमारी पोजिशनिंग और ज्यादा मजबूत होगी। हम क्लाउड 3 को चुनिंदा रिटेल स्टोर पर उपलब्ध करा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि क्लाउड 3 शुरुआत में सीमित अवधि के लिए अमेजन पर उपलब्ध होगा और फिर चुनिंदा रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध हो जाएगा। क्लाउड 3 न केवल ठंडी हवा प्रदान करता है बल्कि कमरे को भी ठंडा करने में सक्षम है। क्लाउड 3 कूलिंग पंखे में 4.5 लीटर का वाटर टैंक है, जिससे बिना रुके 8 घंटे तक ठंडी हवा मिलती है। यह पंखा हवा के तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस तक की कमी ला सकता है। इस लाइफस्टाइल कूलिंग सॉल्यूशन के लॉन्च के साथ ओरिएंट इलेक्ट्रिक का लक्ष्य उपभोक्ताओं की जरुरतों को पूरा करते हुए पंखो की श्रेणी में अपने नेतृत्व को सुदृढ़ करना है।

ये भी पढ़ें: Shani Jayanti 2026 पर दुर्लभ योग: इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की, धन और सफलता के द्वार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें