Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका की जिला अदालत में सहायक जज के पद पर भारतीय मूल की न्यायाधीश की नियुक्ति

February 28, 2023

ह्यूस्टन : अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया की अपीली मामलों से जुड़ी जिला अदालत में सहायक जज के पद पर भारतीय मूल की न्यायाधीश शमा हकीम मेसिवाला को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है। कैलिफोर्निया की न्यायिक परिषद की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सैक्रामेंटो शहर में तीसरी जिला अपीली अदालत के सहायक जज के रूप में मेसीवाला की नियुक्ति की पुष्टि 14 फरवरी को कैलिफोर्निया के सुप्रीम कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश पेट्रीशिया ग्युरेरो ने की थी।

विज्ञप्ति में कहा गया ‘‘न्यायाधीश मेसीवाला के नाम की पुष्टि तीन सदस्यीय आयोग की ओर से सर्वसम्मति से किये गये मतदान में हुई जिनमें मुख्य न्यायाधीश ग्युरेरो, अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा और कार्यवाहक न्यायाधीश रोनाल्ड बी रोबी शामिल हैं।’’ मेसीवाला (करीब 45 साल) सैक्रोमेंटो काउंटी की सुपिरियर अदालत की जज के रूप में वर्ष 2017 से कार्यरत हैं। वह कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के डेविस स्कूल ऑफ लॉ में वर्ष 2013 से अंशकालिक प्रोफेसर के पद पर भी सेवाएं दे रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें