Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: किसी भी परेशानी या हानि से आज आपको अकेले ही लड़ना होगा, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

March 1, 2023

अंक राशिफल: किसी भी परेशानी या हानि से आज आपको अकेले ही लड़ना होगा, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
हाल ही में हुई किसी हानि या नुकसान से आप अकेला और खिन्न महसूस कर सकते हैं। नए ज्ञान को हासिल करने के लिए आध्यात्मिकता या अलौकिक शक्ति के बारे में जानें। अधिक जोखिम लेने या मूर्खतापूर्ण कार्यों से बचें।

अंक 2
आज अधिक सुने और सोचें किंतु कम बोले। नए सम्बन्ध बनाते हुए ध्यान रखें। अतीत की कुछ बातें परेशान कर सकती है। पूरा दिन मशगूल रहने की संभावना है।

अंक 3
अभी आप सामाजिक मूड में हैं और हालिया सफलता का जश्न मनाने के लिए तैयार है। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के कगार पर हैं जो शायद विवाह से जुड़ा हो सकता है। अनुबंध और बिक्री के कार्यों की समीक्षा करें।

अंक 4
व्यय कम करें और बुरे दिन के लिए कुछ धन बचाएं। आज भौतिक सुख आपको लुभाएंगे। आपके भीतर आमदनी से अधिक खर्चा करने की प्रवृति विकसित हो सकती है। आपके द्वारा लिए गए विचारशील निर्णय पूरे महीने मददगार रहेंगे।

अंक 5
किसी रिश्ते के ख़त्म होने से आप अकेला और उदासीन महसूस कर सकते हैं। परिवार और पालतू जानवरों की कंपनी में आराम करें। कड़ी मेहनत करना जारी रखें और दुश्मनों की बातों को नजरअंदाज करें।

अंक 6
आपके नेतृत्व कौशल सबका ध्यान आकर्षित कर रहे हैं और आपको पुरस्कार प्रदान करेंगे। आपके लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से संतोषजनक होगा। मनोदशा के बदलते रहने की बजह से कोई भी गंभीर फैसला लेने से बचें।

अंक 7
आज आपकी भावनाएं बेहद प्रभावी रहेंगी। उत्साह और अवसाद को मन में न आने दें। अपने रोजाना कामों से ऊब सकते है इसलिए विश्राम के लिए आज का दिन उपयुक्त है। अपना व अपने प्रियजनों का ध्यान रखें और गाड़ी चलाते हुए सावधान रहें।

अंक 8
घरेलू मामले अभी आपसे धन और मन की शांति की मांग कर सकते हैं। जो सही नहीं है, उसे ठीक करें। नवीकरण के लिए अनुसंधान की योजनाएं बनाएं। घर पर या माता-पिता के साथ वार्तालाप में एक मुद्दा हो सकता है।

अंक 9
पिछले दिनों से आप अधिक काम कर रहे हैं किंतु अब कुछ समय निकालें, अपने दोस्तों से मिलें और उनसे बात करें। अपने भय पर काबू पाएं और खुद पर विश्वास रखें। अपने दिल से बात करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें