Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस होली के पर्व पर बन रहा है विशेष योग, इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

March 2, 2023

इस होली के पर्व पर बन रहा है विशेष योग, इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

हर साल की तरह इस साल भी होली बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। होली के एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है। होलिका दहन फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। होली का त्योहार रंग, खुशी और मनोरंजन का त्योहार है। इस बार होली का पर्व 8 मार्च को मनाया जा रहा है। इस बार होली के इस पर्व पर शनि देव 30 साल के बाद राशि कुंभ में विराजमान हो रहे है और वृहस्पति अपनी राशि मीन में विद्यमान होंगे। कुंभ राशि मे त्रिग्रही योग बनने के प्रभाव है। ऐसे में बहुत सी राशियों के लिए खास योग बन रहा है। आइए जानते है आपकी राशि के लिए बन रहा है कौनसा योग:

मिथुन राशि
होली पर बनने वाला यह शुभ संयोग मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही लाभदायक होगा। यह जातक जिस भी कार्य को करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। इसके अलावा नौकरी के लिए तैयार कर रहे छात्रों को भी कोई खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस वाले लोगों को कारोबार में मुनाफा होगा। आर्थिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। दान-पुण्य करने से आप लोगों को लाभ होगा।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों की स्थिति अनुकूल रहेगी। इन लोगों को वाहन और भवन का सुख मिल सकता है। यदि आप नया वाहन या घर लेने की सोच रहे हैं तो यह समय एकदम सही रहेगा। बिजनेस वाले लोगों को भी धन लाभ हो सकता है। आर्थिक तंगी से भी आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

वृष राशि
ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार, ये शुभ योग वृष राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक होने वाला है। खासकर नौकरी करने वाले लोगों के लिए बहुत ही शुभ होगा। इसके अलावा नौकरी में अवसर के नए योग मिल सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। यदि आप किसी चीज में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय एकदम सही रहेगा। आप लोगों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को भी इस योग का बहुत ही लाभ होने वाला है। ज्योतिषाशास्त्र की मानें तो इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में पढ़ रहे छात्रों को शुभ परिणाम मिल सकता है। करियर और कारोबार में धीरे-धीरे मुनाफा होगा। स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें