
नई दिल्ली: दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल की 5जी सेवा के उपभेक्ताओं की संख्या मुंबई में 10 लाख को पार कर गई है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। यरटेल ने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर भी 5जी उपभेक्ताओं के मामले में एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था। सुनील मित्तल की अगुवाई वाली दूरसंचार कंपनी ने बयान में कहा कि वह मार्च, 2024 के अंत तक एयरटेल 5जी सेवा हर कस्बे और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए तैयार है।
कंपनी ने कहा, देश में 5जी सबसे पहले एयरटेल लेकर आई और मुंबई द्रुत गति की एयरटेल 5जी प्लस सेवा लेने वाले आठ प्रमुख शहरों में शामिल है।एयरटेल 5जी सेवा आज देशभर के 140 शहरों में उपलब्ध है। मुंबई में एयरटेल 5जी प्लस की सेवाएं गेट वे ऑफ इंडिया, नरीमन पॉइंट, फिल्म सिटी, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, घाटकोपर और अंधेरी में मुंबई मेट्रो जंक्शन, छत्रपति शिवाजी रेलवे र्टिमनस (सीएसटी) में मिल रही हैं।भारती एयरटेल, मुंबई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विभेर गुप्ता ने कहा, हम देशभर में और स्थानों पर भी अपना नेटवर्क पहुंचाना जारी रखेंगे।
ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, किरायेदारों से लेकर कारोबारियों पर पड़ेगा असर
मेष: दिन शुभ रहेगा...