Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बजट सत्र आज से, सभी की निगाहें राज्यपाल के अभिभाषण पर

March 3, 2023

बजट सत्र आज से, सभी की निगाहें राज्यपाल के अभिभाषण पर

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार का बजट सत्र शुक्रवार से शुरु हो रहा है। राज्य सरकार राज्यपाल के अभिभाषण के जरिए जहां अपनी 11 महीनों की उपलब्धियां जनता के बीच लेकर जाने की तैयारी है वहीं विपक्ष कानून और व्यवस्था सहित अजनाला कांड पर राज्य सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है। शुक्रवार को सत्र की शुरुआत श्रद्धांजलि के बाद राज्यपाल के अभिभाषण से शुरु होगी। सभी की निगाह राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पर होंगी कि वह अभिभाषण का कितना अंश पढ़ते हैं। माना जा रहा है कि सरकार और राजभवन के बीच चल रही खटास को देखते हुए राज्यपाल अभिभाषण के कई महत्वपूर्ण पहलुओं की अनदेखी कर सकते हैं।

अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों का पूरा जोर होगा जबकि अब यह राज्यपाल के ऊपर है कि वह अभिभाषण का कितना अंश पढ़ते हैं। उप नेता विपक्ष डा. राजकुमार चब्बेवाल ने कहा कि कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार अहम मुद्दा है जो विपक्ष सदन में उठाएगा। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की अगुवाई में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुक्रवार को होगी। इस बार बजट सत्र दो हिस्सों में होगा। 3 मार्च से पहला चरण होगा जो 11 मार्च तक चलेगा। इसके आद अमृतसर में जी-20 की महत्वपूर्ण बैठकों को देखते हुए ब्रेक लिया गया है जबकि बजट सत्र का दूसरा चरण 22 मार्च से शुरु होगा। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा 10 मार्च को पंजाब का साल 2023- 24 का बजट पेश करेंगे। यह आम आदमी पार्टी सरकार का यह पहला पूर्ण बजट होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें