Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

J&K के गुलमर्ग समेत ऊपरी इलाकों में हुई हल्की बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश

March 3, 2023

J&K के गुलमर्ग समेत ऊपरी इलाकों में हुई हल्की बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग समेत ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों से लेकर गुरुवार सुबह 08:30 बजे तक श्रीनगर में 2.9 मिमी बारिश, पहलगाम में 9.2 मिमी, कुपवाडा में 4.9 मिमी, जम्मू में बूंदाबांदी, बनिहाल में 5.4 मिमी और भद्रवाह में 6.8 मिमी बारिश हुई है जबकि गुलमर्ग में 2.5 सेमी बर्फबारी हुई है।

इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सैल्सियस, काजीगुंड में 5.5 डिग्री सैल्सियस, पहलगाम में 2.4 डिग्री सैल्सियस, कोकरनाग में 5.0 डिग्री सैल्सियस, गुलमर्ग में शून्य से नीचे 0.6 डिग्री सैल्सियस और कुपवाड़ा शहर में 5.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सैल्सियस, बनिहाल में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सैल्सियस (सामान्य से 3.3 डिग्री सैल्सियस अधिक), बटोत में 7.7 डिग्री सैल्सियस (सामान्य से 1.9 डिग्री सैल्सियस अधिक), कटड़ा में 14.6 डिग्री सैल्सियस (सामान्य से 4.1 डिग्री सैल्सियस अधिक) और भद्रवाह में 6.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें