Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Leipzig को 2-1 से हराकर डॉर्टमुंड बुंडेसलीगा तालिका में शीर्ष पर

March 4, 2023

Leipzig को 2-1 से हराकर डॉर्टमुंड बुंडेसलीगा तालिका में शीर्ष पर

कप्तान मार्को रेउस और एमरे कैन के गोल से डॉर्टमुंड ने बुंडेसलीगा (जर्मनी की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग) मुकाबले में शुक्रवार को लीपजिग को 2-1 से शिकस्त दी और तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। रेउस ने 21वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर टीम को बढ़त दिलाई जबकि कैन ने 39वें मिनट में इसे दोगुना कर दिया।

लीपजिग के लिए मैच का इकलौता गोल एमिल फोर्सबर्ग ने मैच के 74वें मिनट में किया।इस जीत से डॉर्टमुंड की टीम बायर्न म्यूनिख पर तीन अंक की बढ़त के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी।डॉर्टमुंड के लिए रेउस का यह 159 वां गोल था। इससे उन्होंने माइकल जोरक के रिकॉर्ड की बराबरी की। टीम के लिए इन दोनों ज्यादा सिर्फ आदि प्रीलर (177) ने गोल किये है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें