Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Holi पर रंगों की वजह से हो जाती है स्किन में एलर्जी तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

March 4, 2023

Holi पर रंगों की वजह से हो जाती है स्किन में एलर्जी तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

जैसे कि आप सब जानते है कि होली का त्योहार इस साल 8 मार्च को मनाया जाएगा। होली में सभी लोग एक दूसरे को रंग लगाकर खूब मस्ती करते हैं। होली का त्योहार मजेदार बनाने के लिए लोगों ने पहले से ही खूब तैयारियां करनी शुरू कर दी है। रंग लगाना हर किसी को पसंद होता है लेकिन इसमें बहुत से कैमिकल होने से कई लोगों को एलर्जी हो जाती है। इसी डर से वे होली में इंजॉय भी नहीं कर पाते। ऐसे में इस समस्या को लेकर आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको ऐसी घर की कुछ चीजों को बताएंगे जिसकी मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

दही का करें इस्‍तेमाल- अगर आप स्किन को एलर्जी से बचाना चाहते हैं तो त्‍वचा पर दही का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। ये स्किन को नरिश करने के साथ साथ एलर्जी से बचाने में मदद करेगा. आप इसमें बेसन, पिसा दाल पाउडर भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। अगर स्किन पर जलन हो रहा हो तो आप होली खेलने के बाद पूरे शरीर पर दही लगाकर कुछ देर सूखने दें, फिर पानी से धो लें।

घी करें अप्‍लाई- अगर होली खेलने के दौरान आपकी स्किन पर किसी तरह की समस्‍या लगे या जलन महसूस हो तो आप तुरंत उस जगह को धो लें और त्‍वचा पर गाय का घी लगाकर मालिश कर लें. कुछ ही देर में स्किन की समस्‍या शांत हो जाएगी।

नारियल का तेल- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आप होली खेलने से पहले त्वचा पर कोकोनट ऑयल लगा सकते हैं। इससे कैमिकल वाले रंगों का प्रभाव स्किन पर कम पड़ेगा और ये स्किन के पहली सतह पर एक लेयर बना देगी।

बेसन का इस्‍तेमाल- सबसे पहले पानी और बेसन का घोल बना लें और होली खेलने के बाद आप इसकी मदद से स्किन के रंगों को निकालें। इसके लिए आप पहले त्‍वचा को धो लें और फिर क्रीम की तरह इस घोल को पूरे बॉडी पर लगा लें. आप एक कटोरी में 4 चम्‍मच बेसन, एक चम्‍मद हल्‍दी, पानी मिलाकर इसे बना सकते हैं. अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप इसमें नारियल या सरसों तेल भी मिलाकर लगा सकते हैं।

एलोवेरा का इस्‍तेमाल- आप इस बार होली खेलने से पहले ही घर में एलोवेरा जेल खरीदकर रख लें. ये हर तरह की स्किन एलर्जी से हमें प्रोटेक्‍ट कर सकता है. एलोवेरा में एंटी एलर्जी, एंटी बैक्‍टीरियल गुण होते हैं जो स्किन को संक्रमण या रैश आदि से बचाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें